17 सितंबर को सेवा और जागरूकता अभियान के साथ सजाई गईं दीप मालाएं
सोनभद्र। सेवा-सहायता और स्वच्छता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्येय को और मजबूती से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ 17 सितंबर को जागरूकता अभियान चलाया गया। दीप मालाएं सजाई गईं। किफायती और कारगर दवा के जरिए गरीबों, आम परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के पीएम मोदी के प्रयासों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई। यह आयोजन राबर्ट्सगंज रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर हुआ। यहां गण्यमान्यजनों के साथ जन औषधि के लाभार्थियों, महिलाओं, बच्चों ने भी आयोजन में शिरकत की। जन औषधि केंद्र करकी माइनर में भी इसी तरह सेवा और जागरूकता अभियान चलाया गया। पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए यहां आम जनों ने दीप जलाए।
यहां गुुब्बारों और रंगबिरंगी झालरों की टिमटिमाहट के बीच दीप प्रज्जवलन की शुरुआत वरिष्ठ समाजसेवी रमेश सिंह के नेतृत्व में हुई। फार्मेसिस्ट राजेश जी के संयोजन में यह आयोजन हुआ। इसी तरह, रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर तरनि फाउंडेशन फार लाइफ की प्रेसीडेंट एवं जन औषधि मित्र अभियान की प्रणेता अर्पणा कपूरिया ने इस आयोजन के उद्देश्यों और जन औषधि के अब तक के सफर, उसकी उपलब्धियों, उससे आम परिवारों को मिल रहे फायदों के बारे में बताया। कहा कि यह सिर्फ एक अभियान नहीं, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत का आधार है। पीएम मोदी के प्रयासों के साथ जुड़कर स्वस्थ भारत और विकसित भारत के संकल्पों को और मजबूती देने की अपील भी की। वह कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुईं। यहां अपना दल की राष्टीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं अखिल भारतीय बियार समाज के राष्टीय महासचिव दिनेश बियार और नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम की शुरूआत की। यहां महिलाओं, बच्चों, आम जनों ने उत्साह से दीप मालाएं सजाकर पीएम मोदी की ओर से किए जा रहे प्रयासों की प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। यहां समाजसेवी कृष्ण भूषण पांडेय, विनोद शंकर सिंह, राजेश सिंह, श्रीमता अनीता मौर्या, संतोष कुमार सिंह, लक्ष्मी श्रीयांशा, गुरु भजन सिंह, रोशन सिंह, अनूप चौबे, अनस, बाल मुकुंद, बीरेंद्र समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दीप जलाए।
